महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पांडे बादल का सर्किट हाउस में जबरदस्त स्वागत हुआ।
स्वागत के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
अवधेश पांडे बादल ने नई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
उन्होंने खुद को सामान्य कार्यकर्ता बताते हुए पार्टी के भरोसे के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने अवध क्षेत्र में उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर खुशी जताई।
मित्रों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
अवधेश पांडे बादल ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
दावा किया कि 2027 में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी।
बोले—योगी आदित्यनाथ जीत की हैट्रिक लगाएंगे।