महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अज्ञात डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर एजेंसी एजेंट की मौत, इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया लोहानी निवासी ट्रैक्टर एजेंसी एजेंट बिजेंद्र सिंह (50) की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। खड़भड़िया क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी हरिंग्टनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश में जुटी है।
शिक्षकों के सम्मान से ही मजबूत होगा शिक्षा का आधार : सांसद अवधेश प्रसाद
महेंद्र त्रिपाठी अयोध्या।समाजवादी पार्टी की ओर से जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में “समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह-2026” का आयोजन...
