महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने राम की पैड़ी पर आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर के कथित दान घोटाले पर प्रतिक्रिया दी।
मंत्री ने कहा कि मामले की एसआईटी जांच कर रही है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि दान की पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।
जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
राठौर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने संघर्ष और बलिदान दिया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है।
मंत्री ने माना कि बैंक कर्मियों और गणना कर्मियों को गड़बड़ी करने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को भी अधिक सजग और सतर्क रहना चाहिए था ताकि ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।