महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को दी नई बड़ी सौगात।
मऊशिवाला क्षेत्र के पास बनाया जाएगा भव्य “लवकुश पार्क”।
नगर निगम द्वारा 17.72 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा पार्क।
“कचरे से कला” थीम पर तैयार किया जाएगा पूरा प्रोजेक्ट।
स्क्रैप धातु और बेकार सामग्री से रामायण प्रसंगों को मिलेगा जीवंत रूप।
अश्वमेध यज्ञ, वनवास, राम-सीता मिलन और लव-कुश प्रसंग होंगे प्रमुख आकर्षण।
3D इंस्टॉलेशन, साउंड-लाइट शो और इंटरएक्टिव मॉडल देंगे डिजिटल अनुभव।
पर्यटकों को ऐसा अनुभव मिलेगा मानो वे रामायण काल का हिस्सा हों।
पार्क में वॉकवे, गार्डन, बैठने की व्यवस्था, हाईटेक लाइटिंग और सुरक्षा सुविधाएं होंगी विकसित।
नगर आयुक्त जयेंन्द्र कुमार के अनुसार छात्रों के लिए वर्कशॉप और शैक्षिक भ्रमण भी होंगे आयोजित।