महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या जनपद के दौरे पर रहेंगे।
सीएम योगी रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मां कामाख्या धाम नगर पंचायत में 25 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा।
नव स्थापित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा
बाबा बाजार के नवीन थाना भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।
भेलसर स्थित राजकीय भवन तथा फेलसंडा-रुदौली मंडलीय प्रयोगशाला भवन का भी लोकार्पण प्रस्तावित है।
विकास कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में मणिरामदास छावनी में शामिल होंगे तथा जैन मंदिर के एक कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
