चीफ़ ब्यूरो-अनादि पाण्डेय
छत्तीसगढ़
ग्राम चंदनीडीह में बाढ़ प्रभावित 198 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं राहत के लिए लगातार बचाव कार्य किया जा रहा है।
वहीं, स्कूल भवनों, सामुदायिक भवनों एवं आंगनबाड़ी भवनों में लगभग 300 लोगों को सुरक्षित ठहराया गया है। प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक भोजन एवं अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा द्वारा गोबरा नवापारा का निरीक्षण किया गया, प्रभावित लोगों से मुलाकात किया गया। प्रारंभिक आकलन द्वारा क्षतिपूर्ति राशि दी गई


