महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या के पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी श्रीमती बीना खत्री के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए संवेदना जताई उन्होंने डॉक्टर खत्री से अपने व्यक्तिगत संबंधों के बारे में चर्चा करते हुए कहा हम सब उनके इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।
निर्मल जी के सुपुत्र अंकुर खत्री ने बताया कि इसके पूर्व अंबेडकर नगर के पूर्व सांसद रितेश पांडेय, इलाहाबाद के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, उच्चतर सेवा आयोग के सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉक्टर आशुतोष सिंह, उदया पब्लिक स्कूल के डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभू नाथ सिंह दीपू, दरियाबाद के अब्दुल्ला शेर खान, अंबेडकर नगर की विद्या प्रसाद मिश्रा ने भी स्व. वीना खत्री के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी।
