गोरखपुर — स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशन में मालवीय नगर वार्ड नंबर 4 में शहीदों के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद मेजर सुरेंद्र राय के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और शहीद को सलाम किया।
मालूम हुआ कि मेजर सुरेंद्र राय सीआरपीएफ के जवान थे और 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ में 76 जवान शहीद हुए थे। उनका परिवार मालवीय नगर वार्ड नंबर 4 में ही निवास करता है। कार्यक्रम के दौरान पार्षद राजा यादव शहीद की पत्नी इंद्रावती देवी के निवास पहुंचे और उन्हें फूलमाला पहनाकर, डायरी तथा तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया।
पार्षद राजा यादव ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करना और उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है।” उन्होंने स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं से शहीद परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 4 के भाजपा नेता अभिषेक शर्मा, सुमित कुमार, डी० के० पाण्डे, मोनू शुक्ला, दिनेश सिंह, विनय सिंह, उमेश मिश्रा, विजेंद्र प्रताप सिंह, साधु यादव, अमर राय तथा कई अन्य सम्मानित अतिथि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे । उपस्थित लोगों ने शहीद परिवार को सहयोग का भरोसा दिलाया और उनके बलिदान को नमन किया।

