महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह में जेब से रुपए चोरी होने का मामला।
रौनाही टोल प्लाजा पर रैली में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
रौनाही टोल प्लाजा पर रैली में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा।
पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय निषाद, बाबू अफताब और छोटू गौड़ के रूप में हुई।
31 अगस्त को जनप्रतिनिधि के स्वागत में आयोजित रैली में हुई थी चोरी।
भीड़ में शामिल होकर आरोपियों ने लोगों की जेब से रुपये और मोबाइल चोरी किए थे।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
आरोपियों के कब्जे से 47 हजार 300 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद।
एक आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया।
चोरी में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल UP32JA2195 पुलिस ने सीज की।
गिरोह के चार अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी, जल्द गिरफ्तारी का दावा।