महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
नगर निगम अयोध्या ने बकाया गृह कर, जल कर और कमर्शियल टैक्स की वसूली के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया।इसके तहत, बड़े बकायेदारों के होटल, धर्मशाला और दुकानों को सील किया जा रहा खासकर चौक, फतेहगंज, नियावां, देवकली और रिकाबगंज जैसे क्षेत्रों में। अब तक लगभग 5 करोड़ रुपये की बकायेदारी में से डेढ़ करोड़ रुपये की वसूले जा चुका।अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने कहा, तीन जोनल अधिकारियों की देख-रेख में टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कर वसूली कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपना बकाया टैक्स समय पर जमा करें, वरना 12% अतिरिक्त टैक्स लग जाएगा।
अयोध्या पुलिस का सराहनीय कार्य की हो रही प्रसंसा
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, हनुमानगढ़ी पर भारी भीड़ के बीच गर्मी की तपिश कम करने के...