
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या! अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अनोखी पहल किया है जिसमें उन्होंने अयोध्या की पत्रकारों को अपनें निजी खर्चे पर तीर्थ यात्रा कराने का निर्णय लिया है!
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया उनका पत्रकारों को तीर्थाटन का यह निर्णय पुराना है उस समय पत्रकारों से सूची मांगी गई थी लेकिन सूची मिलने में देर होने के कारण उस समय पत्रकारों को तीर्थाटन नहीं कराया जा सका था!
वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया पत्रकारों के तीर्थाटन संबंधी उनके निर्णय के बाद तीर्थाटन को इच्छुक पत्रकारों की सूची अब उनके पास आ चुकी है, इसके बाद 11 सितंबर प्रातः 7:30 बजे लग्जरी बस से पत्रकारों की टीम जिसमें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता स्वयं मौजूद रहेंगे विंध्याचल के लिए प्रस्थान करेगी विंध्याचल में दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों की टीम विधायक की अगुवाई में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए प्रस्थान करेगी जहां पर शाम को पत्रकारों की टीम के साथ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता गंगा आरती में हिस्सा लेंगे,रात में पहले से निर्धारित होटल में पत्रकारों को विश्राम कराया जाएगा काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद शाम तक लोग अयोध्या वापस होंगे!
अयोध्या विधायक के इस कार्यक्रम की सराहना पत्रकारों सहित अन्य समाज में भी बहुत तेजी से चर्चित हो रही है