महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के साथ आज से प्रसिद्ध मणि पर्वत मेला भी शुरू हो गया।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।
डीएम ने जनपद, प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
डीएम ने कहा कि आज अयोध्यावासियों के लिए दोहरी खुशी का दिन है।
स्वतंत्रता दिवस के साथ ही मणि पर्वत मेले का भी शुभारंभ हो रहा है।
आज से विभिन्न मंदिरों के विग्रह मणि पर्वत पहुंचेंगे।
मणि पर्वत पर विग्रहों के झूला झूलने की प्राचीन परंपरा निभाई जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस और मणि पर्वत मेले के चलते अयोध्या में उत्सव और आस्था का माहौल है।