ट्रेन में भाई को चढ़ाने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल हुई चोरी
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर तेज नारायण तिवारी (पुत्र बद्री नारायण तिवारी, निवासी मुमताज नगर, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या) की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP 42 M 1292)। अपने भाई को मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाने के लिए अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन गए थे।
उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल स्टेशन के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। जब वे कुछ देर बाद वापस लौटे, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।प्राथी ने तुरंत जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) से संपर्क कर सीसीटीवी फुटेज की मांग की, लेकिन उन्हें बताया गया कि वहां केवल लाइव रिकॉर्डिंग चल रही है और पुरानी फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकती।
इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात अधिक होने के कारण प्रार्थी घर लौट गए।
पीड़ित ने थाना कोतवाली नगर के थानाध्यक्ष को लिखित प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर (FIR) दर्ज करने और मोटरसाइकिल की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है, ताकि वाहन का किसी भी असामाजिक या आपराधिक गतिविधि में दुरुपयोग न हो सके।
रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को लेकर यात्रियों में चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।