महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रामनगरी से मुम्बई के लिए जल्द ही नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अयोध्या से मुम्बई के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस (संख्या 22111/22112) का संचालन 28 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को औपचारिक जानकारी दी।बताया गया कि बनारस से दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित की जाएगी, जिससे नियमित यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
DDC चेयरमैन बनने पर हरीश खुराना ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली। दिल्ली से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता हरीश...

