चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली: महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘आयाम परिवर्तन’ ने “मेरा हुनर, मेरी पहचान” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सम्मानजनक पहचान दिलाना है।
संस्था के अनुसार, यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की ऐसी मुहिम है जो महिलाओं के कौशल को विकसित कर उनके भीतर छिपी उद्यमी क्षमता को सामने लाने का प्रयास करेगी। अभियान के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर को आय का स्रोत बनाने और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
‘आयाम परिवर्तन’ ने इच्छुक महिलाओं से इस अभियान से जुड़कर अपने हुनर को नई पहचान देने का आह्वान किया है।
संपर्क: 9999371606
वेबसाइट: www.aayamparivartan.com