जो बीत गया उसे यादों में रहने दो,
जो खो गया उसे समय के हवाले रहने दो,
जीवन का हर पल अनमोल खजाना है,
आज को कर्मों से सुंदर बनाने दो।
बीते कल से सीखो,मगर उसमें खोना नहीं,
आने वाले कल के सपनों में सोना नहीं,
जो पल मिला है वही सच्चा अवसर है,
वर्तमान के कर्मों से मुँह मोड़ना नहीं।
न बीते समय को वापस बुला सकते हैं,
न आने वाले कल को जान सकते हैं,
बस आज के कर्मों पर अधिकार हमारा है,
इसी से जीवन के दीप जला सकते हैं।
हर सुबह नई उम्मीद का पैगाम लाती है,
हर घड़ी कर्मों की नई राह दिखाती है,
जो आज को पूरी निष्ठा से जी लेता है,
वक्त भी उसकी मेहनत की गवाही देता है।
न अतीत की बेड़ियों में जीवन बिताना है,
न भविष्य की अनिश्चितता से घबराना है,
किशन वर्तमान के कर्मों को अपना धर्म बनाना है,
क्योंकि आज ही को कल का इतिहास बनाना है।

