चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली: भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी, संगम विहार विधानसभा, ने आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में पूज्य स्व. अशोक सिंघल जी की जन्मशताब्दी वर्ष के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में परम पूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य पदचिह्न’ विषय पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। साथ ही ‘श्रीराम स्तंभ’ के प्रतिरूप का अनावरण एवं डिजिटल लोकार्पण भी हुआ।
चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन राष्ट्र, समाज और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के समापन पर ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत रहा।



