
प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की
भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना से विश्व पटल पर बढ़ा भारत का मान – विधायक कोठारी
भीलवाड़ा, 17 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में 25 वर्ष की सेवा तथा उनके 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गुरुवार शाम विधायक कार्यालय, नवकार कॉम्प्लेक्स में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की पुनर्स्थापना के साथ-साथ विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री सदैव स्वस्थ रहें और राष्ट्र निर्माण एवं देश को आगे ले जाने के अपने संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान करते रहें।
विधायक कोठारी ने भगवान देवनारायण को स्मरण करते हुए सभी को देवनारायण जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता के लिए भीलवाड़ा की जनता के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम का नया बोर्ड भीलवाड़ा की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगा। भीलवाड़ा का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता रहेगा और विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव ‘सेवा ही समर्पण’ के रूप में मनाया जा रहा : चौहान
विवेकानंद केंद्र के प्रदेश संयोजक भगवान सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव पूरे देश में ‘सेवा ही समर्पण’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक कार्यालय पर भी प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव आयोजित किया गया। उन्होंने विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीलवाड़ा नगर निगम में भाजपा को मिली सफलता के बाद बड़ी संख्या में युवा एवं ऊर्जावान पार्षद चुनकर आए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बोर्ड प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में अग्रणी रहेगा।
युवाओं को मोदी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदीप सांखला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि आज युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा लेकर कठोर परिश्रम को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को व्यक्तिवादी सोच से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल टाक ने किया, जबकि संगठन गीत कैलाश जीनगर द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर निगम के पूर्व उप महापौर रामनाथ योगी, कन्हैया लाल स्वर्णकार, अनिल दाधीच, भवानी शंकर दुधानी, निरंजना सोनी, आशा रामावत, आनंद चपलोत, देवी लाल गुर्जर, सत्यम शर्मा, भूपेंद्र मोगरा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, संजय राठी, कमल कोठारी, एडवोकेट राघव आचार्य, पवन लोढ़ा, छीतर मल गैंगट, शरद सिंह चौहान, गणेश प्रजापत, सुभाष बाहेती, सत्यनारायण गूगड़, सुनीता स्वर्णकार, सुलोचना शर्मा, खुशबू शुक्ला, निशा जैन, कविता छिपा, सिद्धार्थ सोनी, फूल चंद झा, एडवोकेट अर्पित कोठारी, गजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रिंस जैन, अजय पाराशर, सारथी महेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
