महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
मुंबई के विधायक व सपा नेता अबू आजमी अयोध्या पहुंचे ,पत्रकारों से हुए मुख़ातिब।
2027 में साइकिल को सत्ता में लाने का संकल्प — कहा, समाजवादी पार्टी के परिवार को एकजुट करना सभी का कर्तव्य है।
कहा, 2027 के चुनाव में सेक्युलर वोटों का बंटवारा न हो, इसके लिए अखिलेश यादव गठबंधन पर फैसला करेंगे।
युवाओं को संविधान बचाने की अपील — कहा, आज के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे देश की आजादी और संविधान की रक्षा करें।
सरकार से जनता के ऊबने का दावा — कहा, चाय की दुकानों, बस स्टैंड और आम लोगों के बीच सरकार के खिलाफ नाराजगी की चर्चा सुनाई दे रही है।
बुलडोजर कार्रवाई पर उठाया सवाल,आरोप लगाया कि बिना दोष साबित हुए किसी का घर गिराना कानून के खिलाफ है।
भदरसा के मोईद खान मामले का किया जिक्र कहा कि आरोप लगने के बाद कार्रवाई हुई और बाद में उनकी बेगुनाही की बात सामने आई।
मंदिर-मस्जिद दोनों सुरक्षित रखने की बात — कहा, किसी की आस्था को चोट नहीं पहुंचनी चाहिए और मंदिर-मस्जिद दोनों की सुरक्षा जरूरी है।
धार्मिक आधार पर कार्रवाई का विरोध — आरोप लगाया कि धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए,
संविधान सभी धर्मों के लिए समान है।
बैंक चार्ज बढ़ाने का विरोध — कहा, आर्थिक मुश्किलों के दौर में आम लोगों पर बैंकिंग शुल्क का अतिरिक्त बोझ बढ़ाना उचित नहीं है।
संजय सेठ के धरने पर टिप्पणी — केंद्रीय मंत्री द्वारा बैंकिंग शुल्क के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारों को इसे प्रमुखता से दिखाना चाहिए।
अयोध्या के सपा नेता हरिशंकर यादव उर्फ छोटू के नाका स्थित नीलकंठ में कर रहे थे प्रेसवार्ता
