जिंदगी मिलती जरूर है संयोग के उपहार से,
मगर खिलती है इसकी सुंदरता अपनों के प्यार से।
अकेले चलकर मंजिल का रास्ता तो मिल सकता है,
पर जीवन सँवरता है सबके सहयोग और सत्कार से।
संयोग से मिलते हैं लोग,रिश्ते बनते हैं विश्वास से,
जीवन के कठिन मोड़ सँवरते हैं अपनों के एहसास से।
जो बाँटता है खुशियाँ और दर्द में साथ निभाता है,
वही इंसान दिलों में जगह बनाता है अपने व्यवहार से।
धन-दौलत से कभी जीवन की हर खुशी नहीं मिलती,
बिना अपनत्व के रिश्तों की बगिया कभी नहीं खिलती।
जहाँ एक-दूजे के लिए समर्पण का दीप जलता है,
वहाँ हर मुश्किल भी सहयोग के आगे पिघलती है।
किसी की राह में उम्मीद का दीप जलाना सीखिए,
गिरते हुए इंसान को हाथ बढ़ाकर उठाना सीखिए।
जीवन की असली पहचान ऊँचे पद से नहीं होती,
दूसरों के काम आकर इंसानियत निभाना सीखिए।
संयोग ने जीवन दिया, सहयोग ने जीना सिखाया,
रिश्तों ने अपनापन दिया, प्रेम ने संसार सजाया।
किशन जो सबके सुख-दुःख में बनकर सहारा चलता है,
वही अपने कर्मों से जीवन को सार्थक बनाता है।
