धन-दौलत हो तो वसीयत लिखी जाती है,
पीढ़ियों के नाम संपत्ति रखी जाती है,
मगर संस्कारों की दौलत जब बाँटी जाती है,
तो सदियों तक अपनी पहचान बनाई जाती है।
संपत्ति से इंसान की हैसियत पहचानी जाती है,
संस्कारों से उसके व्यक्तित्व की कीमत आँकी जाती है,
धन से केवल ऊँची इमारतें खड़ी होती हैं,
अच्छे आचरण से दिलों में जगह बनाई जाती है।
विल में तो जायदाद के हिस्से लिखे जाते हैं,
गुडविल में जीवन के आदर्श दिखाई देते हैं,
धन के वारिस तो बहुत मिल जाते हैं संसार में,
मगर संस्कारों के उत्तराधिकारी कम ही होते हैं।
संपत्ति का वैभव एक दिन ढल जाता है,
समय के साथ धन का आकर्षण भी मिट जाता है,
मगर सद्कर्मों से अर्जित सम्मान कभी नहीं मरता,
संस्कारों का दीप पीढ़ियों तक जलता रहता है।
इसलिए केवल धन कमाने की चाह मत रखना,
अपनी अगली पीढ़ी को संस्कारों से भी सँवारना,
किशन विल से संपत्ति का अधिकार भले मिल जाए,
गुडविल से ही परिवार का नाम अमर हो जाए।
