जिंदगी की असली पहचान इंसानियत से होती है,
हर रिश्ते की शुरुआत संवेदनशीलता से होती है,
धन-दौलत तो वक्त के साथ आती-जाती रहती है,
इंसान की असली कीमत उसके व्यवहार से होती है।
किसी के दर्द को समझना भी एक इबादत है,
गिरते हुए को थाम लेना ही सच्ची मानवता है,
जो दूसरों के आँसुओं में अपना दर्द पहचान लेते हैं,
वही लोग इस धरती पर इंसानियत की अमानत हैं।
नफ़रत के बाजार में प्रेम का दीप जलाना सीखिए,
टूटते हुए दिलों को फिर से मुस्कुराना सिखाइए,
किसी की मजबूरी का कभी मजाक मत बनाइए,
इंसान बनकर आए हैं तो इंसानियत निभाइए।
ऊँचे महलों से कोई इंसान महान नहीं बनता,
केवल धन कमाने से जीवन धनवान नहीं बनता,
जो बाँट सके खुशी और मिटा सके किसी का गम,
उससे बड़ा इस दुनियाँ में कोई इंसान नहीं बनता।
आखिर में न दौलत रहेगी,न पद का अभिमान रहेगा,
न शोहरत का शोर और न ऊँचाइयों का गुमान रहेगा,
किशन बस याद रहेंगे वो कर्म,जो किसी के काम आए थे,
ज़िदगी इंसानियत से टिकती है,प्रेम से महान बनती है।

