• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, October 25, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

केदारनाथ साहनी की जन्मशती पर BJP का भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बोले—संगठन अनुशासन और सेवा से बनता है मजबूत

by Page 3 News International Desk
October 25, 2026
in Hindi News
0
केदारनाथ साहनी की जन्मशती पर BJP का भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बोले—संगठन अनुशासन और सेवा से बनता है मजबूत
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा बोले—सत्ता से बड़ी सेवा, पद से बड़ी प्रतिष्ठा चरित्र की

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यपाल, दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय केदारनाथ साहनी की 100वीं जन्म जयंती पर एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में विशेष जन्मशती समारोह आयोजित किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, साहनी के पुत्र प्रदीप साहनी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केदारनाथ साहनी के जीवन को संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक प्रतिबद्धता, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि साहनी ने भारतीय जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी व्यवस्थित कार्यशैली, संवाद की क्षमता और निर्णय लेने से पहले सभी पक्षों को सुनने की प्रवृत्ति संगठन को मजबूती प्रदान करती थी।

WhatsApp Image 2026 10 24 at 7.26.45 PM

नड्डा ने कहा कि साहनी कार्यकर्ताओं को केवल निर्देश नहीं देते थे, बल्कि उनकी जिम्मेदारियों, समस्याओं और कार्यों की नियमित जानकारी भी लेते थे। वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को महत्व देते थे और अभियान में शिथिलता आने पर नई ऊर्जा भरने की क्षमता रखते थे। उनकी दृष्टि में संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता थे।

आपातकाल से विस्थापित परिवारों की सेवा तक निभाया दायित्व

नड्डा ने साहनी के सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पड़ावों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने रावलपिंडी से विस्थापित होकर दिल्ली आए परिवारों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। शरणार्थी शिविरों, झुग्गी-बस्तियों और कॉलोनियों में लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखकर उन्होंने विश्वास स्थापित किया और समाजसेवा को प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान साहनी ने कठिन परिस्थितियों में भूमिगत रहकर संपर्क एवं समन्वय बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। वर्ष 1984 में सिख समुदाय के लोगों पर हुए अत्याचारों के बाद पीड़ित परिवारों की सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास के प्रयासों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। कश्मीर से विस्थापित होकर आए परिवारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता उनके मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है।

नड्डा के अनुसार, साहनी का मानना था कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सुशासन के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को अनुशासन, सिद्धांतों के प्रति निष्ठा और जनसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

‘सत्ता से बड़ी सेवा, पद से बड़ा चरित्र’

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केदारनाथ साहनी मर्यादा, सौम्यता और सहनशीलता के प्रतीक थे। वे केवल नेता नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के मित्र थे। छोटे कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक, सभी के लिए उनके दरवाजे खुले रहते थे। उनकी राजनीति त्याग, अनुशासन और शालीनता पर आधारित थी।

मल्होत्रा ने कहा कि आज जब राजनीति में शब्दों की मर्यादा टूट रही है, तब साहनी का जीवन याद दिलाता है कि सत्ता से बड़ी सेवा है और पद से बड़ी प्रतिष्ठा चरित्र की है। उन्होंने साहनी, विजय कुमार मल्होत्रा और मदनलाल खुराना के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन नेताओं ने दिल्ली में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की मजबूत नींव रखी और कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह महत्व दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से साहनी के आदर्शों—कार्यकर्ताओं का सम्मान, विरोधियों के प्रति मर्यादा और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने—को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विजेंद्र गुप्ता ने याद किया साहनी का स्नेह और मार्गदर्शन

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने साहनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सरल, शालीन और आत्मीय व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि साहनी की मुस्कान, व्यवहार और अपनापन आज भी उनकी स्मृतियों में जीवंत हैं।

RelatedPosts

दिल्ली जल बोर्ड की 57 जनसमस्याएं सुनीं, 23 का मौके पर समाधान

साइकिल वितरण से छात्राओं की स्कूल तक पहुंच होगी सुगम, पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद : समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह

कविता – आओ रज़ा में राज़ी रहना सीखें

गुप्ता ने बताया कि युवावस्था में अपनी बहन के विवाह समारोह के दौरान उनकी साहनी से पहली मुलाकात हुई थी। साहनी का स्नेह और आशीर्वाद उनके मन पर गहरी छाप छोड़ गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लड़ने से लेकर वर्ष 1997 में दिल्ली नगर निगम का पार्षद बनने तक साहनी का मार्गदर्शन उनके राजनीतिक जीवन में महत्वपूर्ण रहा।

उन्होंने कहा कि साहनी का जीवन संगठन, अनुशासन, सेवा और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता का उदाहरण है। उनके आदर्श और सार्वजनिक जीवन में योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय केदारनाथ साहनी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

846242f8 87c6 4111 8e12 46e540031766

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

दिल्ली जल बोर्ड की 57 जनसमस्याएं सुनीं, 23 का मौके पर समाधान

दिल्ली जल बोर्ड की 57 जनसमस्याएं सुनीं, 23 का मौके पर समाधान

by Page 3 News International Desk
October 25, 2026
0
4

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली  सतीश उपाध्याय ने अधिकारियों को दिए निर्देश, शेष मामलों में...

साइकिल वितरण से छात्राओं की स्कूल तक पहुंच होगी सुगम, पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद : समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह

साइकिल वितरण से छात्राओं की स्कूल तक पहुंच होगी सुगम, पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद : समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह

by Page 3 News International Desk
October 25, 2026
0
12

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली  हर बेटी के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, ‘विद्या वाहिनी...

कविता – आओ रज़ा में राज़ी रहना सीखें

by Page 3 News International Desk
October 25, 2026
0
2

अपने मन को इतना निर्मल,इतना विशाल बनाओ,सुख हो या दुःख जीवन में,समभाव का दीप जलाओ।बदलावों के तूफ़ानों में भी धैर्य...

कविता – बुजुर्ग-घर की सबसे बड़ी ताक़त,अनुभव का अमर स्तंभ

by Page 3 News International Desk
October 25, 2026
0
2

बुजुर्गों से ही घर की पहचान होती है,उनकी दुआओं से हर राह आसान होती है,वे अनुभव के दीपक,ज्ञान का सागर...

चीन की शेयर बाज़ार सुनामी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में भूचाल? -भारत के डॉलर भंडार में सेंध! विदेशी निवेश, एआई, क्रिप्टो और बज़ट 2027 पर अब सबकी नजर! – क़्या भारतीय अर्थव्यवस्था की होगी कड़ी परीक्षा? -समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
October 25, 2026
0
2

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल ! चीन की गिरावट, रुपये की चुनौती और भारत के मुक्त व्यापार समझौतों से...

राज्यसभा सांसद सजंय सिंह 27 को अयोध्या आयेंगें

by Page 3 News International Desk
October 25, 2026
0
2

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह 27 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे। संजय सिंह...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Sep    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.