चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
सतीश उपाध्याय ने अधिकारियों को दिए निर्देश, शेष मामलों में जारी किए सिफारिश पत्र
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दिल्लीभर से आए नागरिकों की जल बोर्ड से संबंधित करीब 57 जनसमस्याएं सुनीं। इनमें से 23 समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर तत्काल निवारण कराया गया, जबकि शेष मामलों में सिफारिश पत्र जारी किए गए।
दिल्ली भाजपा सहयोग सेल की ओर से मार्च 2025 से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक पखवाड़े जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय में जल बोर्ड से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।
शिविर का संयोजन भाजपा सहयोग सेल के अध्यक्ष गुलशन विरमानी ने किया।


