महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह 27 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे।
संजय सिंह तारुन स्थित अर्पित मैरिज लॉन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा का आयोजन गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संयोजन आम आदमी पार्टी के गोसाईंगंज विधानसभा प्रभारी एवं प्रांतीय पदाधिकारी आलोक द्विवेदी ‘सोनू’ कर रहे हैं।
आलोक द्विवेदी ‘सोनू’ बीकापुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय संत श्रीराम द्विवेदी के पुत्र हैं।
आयोजकों के अनुसार, जनसभा में गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों की सहभागिता रहेगी।
जनसभा में आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।
आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
इंडिया गठबंधन के घटक दल के रूप में आम आदमी पार्टी की रणनीति और राजनीतिक भूमिका चर्चा के केंद्र में रहेगी।
संजय सिंह का तारुन दौरा अयोध्या जिले में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


