महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
विसर्जन से लौटते समय हादसा, एक की मौत,
थाना हैदरगंज क्षेत्र के मूर्ति विसर्जन स्थल पलटू वीर से विसर्जन कर लौटते समय बड़ा हादसा,सहावा निवासी 45 वर्षीय धनीराम निषाद डीजे की गाड़ी पर वापस लौट रहे थे, तभी फिसलकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।,पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

