• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी अभेद्य, 8 वॉच टावर और हाईटेक निगरानी से कसेगा पहरा

by Page 3 News International Desk
October 20, 2026
in Hindi News
0
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी अभेद्य, 8 वॉच टावर और हाईटेक निगरानी से कसेगा पहरा
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

UVSS, RFID, CCTV और डिजिटल विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम से लैस होगा परिसर; CRPF के लिए बनेगा विशेष गश्ती मार्ग

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत परिसर में आठ वॉच टावर स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही वाहनों की जांच के लिए अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (UVSS), RFID तकनीक, फोटो पहचान सुविधा वाले फ्लैप बैरियर, स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे, विस्तारित CCTV निगरानी नेटवर्क और डिजिटल आगंतुक प्रबंधन प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने इन पहलों की जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा परिसर को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पूर्व में मिली बम धमकियों और सुरक्षा संबंधी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इन उपायों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

परिसर में बनेंगे आठ वॉच टावर

RelatedPosts

कविता – भाग्य की क़लम हमारे हाथों में

कविता – सफ़लता का चौका

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

विधानसभा परिसर की परिधि पर निगरानी मजबूत करने के लिए सामने और पीछे सहित विभिन्न रणनीतिक स्थानों पर आठ वॉच टावर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से एक टावर का निर्माण पूरा हो चुका है। इन टावरों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तैनात किए जाएंगे, ताकि संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

CRPF के लिए विशेष गश्ती मार्ग

सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए परिसर की सीमा के एक छोर से दूसरे छोर तक CRPF के जवानों की गश्त सुनिश्चित करने हेतु एक समर्पित मार्ग विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इससे सुरक्षा कर्मियों को परिसर की परिधि में नियमित गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी।

वाहनों की जांच के लिए आधुनिक तकनीक

विधानसभा के गेट संख्या 2 और 5 पर अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (UVSS) स्थापित किए गए हैं। इनकी मदद से वाहनों के निचले हिस्से की जांच करने तथा संदिग्ध वाहनों और संभावित फर्जी नंबर प्लेटों की पहचान करने में सहायता मिलेगी। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा कर्मी आगे सत्यापन भी कर सकेंगे।

वहीं, गेट संख्या 1 से 5 तक स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे लगाए जा रहे हैं। परिसर में हाइड्रोलिक ब्लॉकिंग बोलार्ड भी स्थापित किए गए हैं, जो अनधिकृत वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और प्रवेश बिंदुओं की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेंगे।

फोटो पहचान और RFID से होगी निगरानी

गेट संख्या 1 पर फोटो पहचान सुविधा से युक्त फ्लैप बैरियर लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की पहचान सत्यापित करने और उनके प्रवेश का रिकॉर्ड रखने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त, RFID प्रणाली के जरिए परिसर में आने वाले वाहनों की पहचान और उनकी आवाजाही का रिकॉर्ड दर्ज किया जा सकेगा।

120 CCTV कैमरों के नेटवर्क का होगा विस्तार

वर्तमान में विधानसभा परिसर में लगभग 120 CCTV कैमरे लगे हुए हैं। निगरानी व्यवस्था को और व्यापक बनाने के लिए दिल्ली पुलिस से अतिरिक्त अंधेरे स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने का अनुरोध किया गया है, ताकि आवश्यकतानुसार वहां भी कैमरे लगाए जा सकें। इससे निगरानी व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

डिजिटल प्रणाली से होगा आगंतुकों का पंजीकरण

विधानसभा के रिसेप्शन पर आगंतुकों के पंजीकरण और सत्यापन के लिए डिजिटल प्रबंधन प्रणाली स्थापित की गई है। इसके माध्यम से आगंतुकों की फोटो पहचान और विधानसभा आने के उद्देश्य सहित आवश्यक जानकारियां दर्ज की जा सकेंगी। इससे प्रवेश प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।

श्री विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भौतिक सुरक्षा ढांचे, वाहनों की जांच, डिजिटल पहचान, CCTV निगरानी और बेहतर गश्त का समन्वय विधानसभा परिसर को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य संभावित खतरों की समय रहते पहचान करना, सुरक्षा संबंधी जोखिमों को रोकना और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इससे विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आगंतुकों और परिसर में आने वाले अन्य सभी लोगों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा।

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कविता – भाग्य की क़लम हमारे हाथों में

by Page 3 News International Desk
October 20, 2026
0
2

सोच अगर उजली हो तो,राहें खुद संवर जाती हैं,मीठे बोलों की खुशबू से,दूरियाँ भी मिट जाती हैं,नेक कर्म जब साथ...

कविता – सफ़लता का चौका

by Page 3 News International Desk
October 20, 2026
0
2

ज़िंदगी के मैदान में,बस मौक़ों का इंतज़ार मत कीजिए,हौसलों को यूँ ही ख़ामोश और लाचार मत कीजिए।मेहनत को अपना बल्ला,विश्वास...

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
October 20, 2026
0
2

दुनियाँ की नजरें भारत पर!बिर्क 2026 से वैश्विक व्यापार में नई क्रांति की उम्मीद ! -चावल-चीनी के बाजार में उथल-पुथल,...

बागेश्वर धाम में सम्मानित होंगे खाकी वाले गुरूजी रणजीत यादव

by Page 3 News International Desk
October 20, 2026
0
5

21 अक्टूबर को आयोजित भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में किए गए...

महागौरी पूजन पर माता की चौकी में गूंजे भजन, भक्तों ने किया नृत्य

महागौरी पूजन पर माता की चौकी में गूंजे भजन, भक्तों ने किया नृत्य

by Page 3 News International Desk
October 19, 2026
0
3

नई दिल्ली। ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित सनातन धर्म मंदिर, संत नगर में महागौरी पूजन के अवसर पर दिल्ली भाजपा के...

चिल्ला घाट-2 पर चला स्वच्छता अभियान, भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने लिया यमुना को निर्मल बनाने का संकल्प

by Page 3 News International Desk
October 19, 2026
0
6

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली ‘मेरी यमुना, स्वच्छ यमुना’ के संदेश के साथ जनभागीदारी से...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Sep    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.