महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
हैदरगंज थाना क्षेत्र में मिला नर कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप।
नर कंकाल की पहचान 70 वर्षीय गुरु राम के रूप में, पुत्र ने चप्पल और कपड़ों से की पहचान।
गुरु राम पुत्र जगई, बेला रामबाग उमरनी गांव के निवासी थे।
बुजुर्ग बीते 23 सितम्बर को घर से लापता हुए थे, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।
परिजनों ने काफी तलाश के बाद 28 सितम्बर को हैदरगंज थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी।
गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों और उनके बीच स्थित बाहा में कई जगह बिखरी मिलीं हड्डियां।
कंकाल के हाथ, पैर, सिर और सीने की हड्डियां अलग-अलग स्थानों पर पड़ी मिलीं।
शव का मांस पूरी तरह गायब था, आशंका है कि जंगली जानवरों ने शव को नुकसान पहुंचाया।
