महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
सीएम योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या दौरे पर—करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे।
दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान समारोह जीआईसी मैदान में आयोजित होगा।
समारोह में अयोध्या समेत सात जिलों के करीब 12 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे।
अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से करीब दो-दो हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की जानकारी।
करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास।
सीएम योगी कार्यक्रम के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
शाम 4 बजे तक जीआईसी मैदान में रहेंगे सीएम योगी, इसके बाद हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे।
राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन, सबसे पहले वे हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन करेंगे।
शाम करीब 5 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री।
सीएम के दौरे को लेकर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम में रूट डायवर्जन लागू रहेगा; प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी कर ली है।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जीआईसी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए।