फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में भ्रामक एवं झूठे वीडियो बनाकर जनता को गुमराह करने के आरोप में ओमप्रकाश गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सागर जी राणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा एवं वृत्ताधिकारी शाहपुरा के निर्देशन में पुलिस थाना बनेड़ा की टीम ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से भ्रामक एवं झूठे वीडियो बनाकर आमजन को गुमराह करने के आरोप में ओमप्रकाश पुत्र सावताराम गुर्जर, निवासी डाबला, पुलिस थाना बनेड़ा, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी सूचना अथवा वीडियो की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे शेयर न करें। भ्रामक एवं असत्य जानकारी साझा करने से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की संदिग्ध अथवा महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होती है, तो उसकी पुष्टि के लिए संबंधित प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।
पुलिस टीम
- ओमप्रकाश, निरीक्षक एवं थाना अधिकारी, बनेड़ा
- दिनेश जी, सहायक उप निरीक्षक,
- अजय कुमार,कांस्टेबल
- मुकेश कुमार,कांस्टेबल,
- छोटूलाल,कांस्टेबल साइबर सेल