महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक का नाका स्थित निजी अस्पताल में कथित तौर पर प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में शासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। शासन ने जिलाधिकारी को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक के निजी अस्पताल में मरीज देखते हुए प्राइवेट प्रैक्टिस करने का दावा किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत शासन तक पहुंची, जिसके बाद जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। पत्र में आरोपों की जांच कराए जाने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों को प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करने की चेतावनी दी गई है। शासन के निर्देश के बाद अब जांच रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं।
आगामी त्यौहारों को लेकर बनेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित
बनेड़ा। शनिवार को आगामी त्यौहारों को लेकर बनेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना अधिकारी ओमप्रकाश...