महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
जिला कारागार से दो विचाराधीन बंदियों के फरार होने के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू।
नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार उपाध्याय को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
फरार बंदियों के नाम शेर अली पुत्र रफीक अली और गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि पुत्र साधूराम हैं।
दोनों बंदी 28/29 जनवरी 2026 की रात जिला कारागार की मुख्य दीवार (मेनवाल) पार कर फरार हुए थे।
घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच मजिस्ट्रेटी स्तर पर की जा रही है।
नगर मजिस्ट्रेट ने इस मामले में आमजन से साक्ष्य और गवाही देने की अपील की है।
कोई भी व्यक्ति मौखिक या लिखित साक्ष्य अथवा गवाही प्रस्तुत कर सकता है।
गवाही नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय, अयोध्या में कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच दी जा सकती है।