महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बड़ी कार्रवाई की।
लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-3) के 13 इंजीनियरों का अगस्त माह का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।
कार्रवाई में अधिशासी अभियंता, 3 सहायक अभियंता और 9 अवर अभियंता शामिल हैं।
सभी अधिकारियों को 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने मंडलायुक्त राजेश कुमार के साथ निर्माण और पौधारोपण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था।
निरीक्षण में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी और मानकों का पालन न होने की बात सामने आई।
अधिकारियों द्वारा प्रभावी निगरानी और पर्यवेक्षण में भी लापरवाही पाई गई।
डीएम ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जनहित और धार्मिक महत्व की परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा।
चेतावनी दी गई कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।