
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद अयोध्या की एक महत्वपूर्ण बैठक में उत्सवों के आगे की तैयारी को देखते हुए, जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से संगठन के कार्यालय शुभम हाट सुभाषनगर पर आहूत बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार प्रवक्ता के पद पर चिरपरिचित पुराने व वरिष्ठ साथी केशव बिगुलर एडवोकेट के नाम पर आम सहमति लेते हुए प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया,जिसके अनुसार संगठन के मीडिया प्रभार का संपूर्ण दायित्व अब प्रवक्ता केशव बिगुलर निभाएंगे । उनके साथ सहयोगी के रूप में श्री पंकज सनाढ्य को सहायक मीडिया प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है।मीडिया प्रभारी का दायित्व श्री बजरंगी साहू जी के द्वारा पहले से ही निर्वहन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के संयोजक गगन जायसवाल ने आगे बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने करते हुए आने वाले उत्सवों के बारे में भी व्यापक विचार विमर्श उपस्थित पदाधिकारियों के बीच किया, जिसके अनुसार शीघ्र ही संगठन में तमाम नए दायित्वों पर भी कुछ और लोगों को जल्द ही जिम्मेदारियां दी जाएगी।
बैठक के अंत में संगठन के देवेंद्र गुप्ता के पिता स्वo बृजमोहन गुप्ता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जे.एन.चतुर्वेदी,शिवजी गौड़,रोहिताश्व चंद्र राजू, अतुल सिंह,अखिलेश पाठक, राजू जायसवाल, बजरंगी साहू,दीपक गौतम , अमित कनौजिया,चंदन गुप्ता, पवन निषाद,साकेत किशोर,विशाल गुप्ता वाशु,राजेश श्रीवास्तव,डॉ अखिलेश पाठक, रविकांत आर्य,अंजनी पांडे ,अंकुश गुप्ता, देवेंद्र अग्रहरि, रामबाबू कसौधन,अवधेश अग्रहरि,मुन्ना यादव एवं तरुण कुमार गुप्ता,अंश गुप्ता,वाशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।