महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
आज भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक रहे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी ने गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारून में आयोजित भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह जी के साथ सम्मिलित होकर सम्मानित बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से संवाद किया।
सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी के भावी अभियानों, संगठनात्मक कार्यक्रमों, मतदाता संपर्क, जनसंवाद तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित बूथ अध्यक्षों ने पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं तन्मयता के साथ संगठन की प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर अभेद्य शक्ति प्रदान करने तथा मिशन 2027 में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का दृढ़ संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त बूथ संगठन है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी की विचारधारा, जनकल्याणकारी नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने वाला संगठन का मजबूत प्रहरी है। कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और संगठन के प्रति अटूट विश्वास यह स्पष्ट करता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जनसमर्थन के साथ पुनः विजय का इतिहास रचेगी।
इस अवसर पर पांचों मंडलों के 99% बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति रही, जो कि बड़ी ही ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राधेश्याम त्यागी जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमलाशंकर पाण्डेय जी, श्री अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ जी, जिला महामंत्री श्री राघवेंद्र पांडेय जी, जिला महामंत्री श्री शिवम सिंह जी, कार्यक्रम संयोजक एवं ब्लॉक प्रमुख श्री दिनेश वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राममोहन भारती जी, ब्लॉक प्रमुख श्री फ़याराम वर्मा जी, ब्लॉक प्रमुख श्री उमेश सिंह ‘कप्तान’ जी, जिला मंत्री श्री अशोक वर्मा जी, श्री दानबहादुर सिंह जी, श्री रामकेवल वर्मा जी, मंडल प्रभारी श्री महेंद्र मिश्र जी, श्री विजय बहादुर तिवारी जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री सुशील मिश्रा जी, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी श्री मोनू मिश्रा जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रवेश मिश्र जी, तारुन मंडल अध्यक्ष श्री पतिराज वर्मा जी, हैदरगंज मंडल अध्यक्ष श्री के. के. तिवारी जी, गोसाईगंज मंडल अध्यक्ष श्री शिव कुमार यादव जी, मया मंडल अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न मोदनवाल जी, चौरे मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी जी, जिला पंचायत सदस्य श्री सुनील राजपूत जी, श्री सियाराम वर्मा जी सहित सभी सम्मानित बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

