रिपोर्टर सुभाष व्यास
शाहपुरा में बुधवार को सुबह त्रिमूर्ति स्मारक पर एनएसयूआई ग्रामीण जिला अध्यक्ष अक्षय गुर्जर तथा कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका गया। कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर ने बताया कि नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर मंतर पर शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया जो निंदनीय है। यह लाठी चार्ज केंद्र सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को देशभर के सामने उजागर कर रहा है।वही छात्रों के साथ हुए अत्याचार के विरोध में राहुल गांधी पहुंचे तो उन्हें भी तानाशाह सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इसके विरोध में देश भर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शाहपुरा में भी प्रधानमंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद उनका पुतला फूंक दिया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कविता – तेरा भाणा मीठा लागे
तेरा भाणा मीठा लागे,हर पल तेरा नाम,सुख हो चाहे दुःख की बेला,तू ही मेरा धाम।तेरी रज़ा में शांति मिलती,मिटता मन...
