चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल राजधानी के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य देने का संकल्प है।
उन्होंने राजधानीवासियों से अपील की कि वे इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ें, कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लें, ताकि दिल्ली को अधिक हरित और प्रदूषण-मुक्त बनाया जा सके।
