महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
दूसरों की बिल्डिंगों का मानक तय करने वाली विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग ही निकली मानक विहीन
विकास प्राधिकरण (एडीए) कार्यालय की सीढ़ियां अचानक भरभराकर टूट गईं।
घटना के समय नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता कार्यालय में मौजूद थे।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी बैठक में शामिल थे।
कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों के साथ बैठक अभी कुछ देर पहले ही समाप्त हुई थी।
बैठक में कई कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालक और प्रबंधक मौजूद थे।
सीढ़ियां टूटने से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
निर्माण मानकों की निगरानी करने वाले प्राधिकरण के कार्यालय में हुई इस घटना ने भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।