महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
जिलाधिकारी अयोध्या के आदेश के बावजूद भी नहीं सुनता है मधुपुर गैस एजेंसी नाका
कल्याण सिंह वार्ड पार्षद सूर्य कुमार तिवारी सूर्या ने शिकायत जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से किया कि वार्ड के अधिकतर कंज्यूमर मधुपुर गैस एजेंसी नाका से सम्बंधित है और वहां पर बुकिंग होने और डी ए सी नम्बर आने के बाद भी कंज्यूमर के यहां होम डिलीवरी नहीं कराई जा रही है और कंज्यूमर को प्रतिदिन अपने गैस गोदाम पर लाइन लगवाया जा रहा है और बुकिंग के 16 दिन बाद भी गैस की होम डिलीवरी नहीं कराई जा रही है जिलाधिकारी और जिलापूर्ति अधिकारी से मांग किया कि एक बार गैस एजेंसी का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करे.