
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। हलकारा का पुरवा, दर्शन नगर, जनौरा अंडरपास, जनौरा, रामनगर घोसियाना, मोदहा, सहादतगंज, गुप्तार घाट, रेतिया, ककरही बाजार व साकेत सदन सहित विभिन्न स्थलों पर प्रगति देखी।उन्होंने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-3 को शेष कार्य समय से पूरे करने, गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। आरओडब्लू में भुगतान हो चुके भवनों का लोक निर्माण व राजस्व टीम से ध्वस्तीकरण जल्द कराने और तहसील स्तर पर लंबित मामलों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया। जल निगम को सीवर, वाटर सप्लाई मैनहोल रेजिंग व हाउस कनेक्शन का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का विकास उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता से पूर्ण किया जाए।
