
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या.
जीवन रक्षक सम्मान से गाजीपुर में सम्मानित हुए खाकी वाले गुरूजी सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव
जनपद अयोध्या के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को जनपद गाजीपुर के शहनाई पैलेस में फरवरी की पहली तारीख को जीवन रक्षक फाउण्डेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्री अभिनव सिन्हा के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए माल्यार्पण कर जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। खाकी वाले गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी दारोगा रणजीत यादव को यह सम्मान सुरक्षा के साथ सेवा भावना चलते और रक्तदान क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया है! कार्यक्रम आयोजक शीर्ष दीप शर्मा और जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रणजीत यादव ने बताया कि “प्राप्त होने वाले सम्मान हमारा मनोबल बढ़ाने के साथ ही देश और समाज के लिए अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं! यह सम्मान माता-पिता,गुरुजनों,अपने परिवार और मित्रों को समर्पित करता हूँ!”