
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या – अयोध्या की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था अयोध्या पब्लिक सेवा संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा व शानदार लेखन के लिए दीप सहाय ‘दीप’ को अवध गौरव सम्मान अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
भारत के राष्ट्रपति से सम्मानित दीप सहाय को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव व संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह गौरव सम्मान आपके द्वारा राष्ट्रहित व जनहित में समर्पित भाव से समाज सेवा एवं प्रेरणादायक उत्कृष्ट कार्यों को करते रहने के लिए प्रशंसा के साथ प्रोत्साहन हेतु हमारे सेवा संस्थान परिवार के द्वारा दिया जा रहा है।
हम आपको अवध गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित करते हुए गर्व का अनुभव कर रहे हैं, संस्था आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
समारोह को संबोधित करते हुए दीप ने कहा कि आपकी संस्था द्वारा मिला यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है, मैं पूरा प्रयास करूंगा कि मैं यूं ही निरंतर समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य कर सकूं।