महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
छावनी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से दहशत।
कोबरा आर्मी प्री स्कूल के पीछे जंगल में कई बार दिखाई दिया तेंदुआ।
तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग हुआ अलर्ट।
वन विभाग ने ट्रैप कैमरे की लोकेशन बदलकर निगरानी बढ़ाई।
तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजड़ा लगाया गया।
पदचिह्नों के सहारे तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रख रही टीमें।
गुप्तारघाट निर्मली कुंड से सरयू निवास तक तेंदुए की आवाजाही।
तीन से चार छोटे जंगलों को पार कर उत्तर दिशा में बढ़ रहा तेंदुआ।
शाम 6 से रात 8:30 बजे के बीच करीब 2 किलोमीटर के दायरे में दिखा तेंदुआ।
वन विभाग की दो टीमें लगातार निगरानी में जुटीं, लोगों को शाम के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह।
