• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, June 14, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट-नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा या राजनीति?-वैश्विक राजनीति,शक्ति- संतुलन और बदलती विश्व व्यवस्था और नेतृत्व की नई भाषा -समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
March 31, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

वैश्विक नेतृत्व या प्रभुत्व की राजनीति?ऊर्जा, युद्ध, नोबेल शांति पुरस्कार की चाहत और वैश्विक अस्थिरता का त्रिकोण

जब ताकत टैलेंट पर हावी हो जाती है,तो वह दादागिरी बन जाती है, ट्रंप दौर इसी द्वंद्व का प्रतीक है,जो दुनियाँ को यह सोचने पर मजबूर करता है कि भविष्य किस दिशा में जाएगा -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनाना गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर 21वीं सदी की वैश्विक राजनीति एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है,जहां पारंपरिक कूटनीति,सैन्य शक्ति,आर्थिक प्रभुत्व और व्यक्तिगत नेतृत्व शैली एक- दूसरे से टकरा रहे हैं। विशेष रूप से डोनाल्ड ट्रम्प जैसे नेताओं के दौर में यह प्रश्न और अधिक प्रासंगिक हो गया है कि क्या आज की दुनिया टैलेंट की ताकत से चल रही है या ताकत का टैलेंट हावी हो चुका है। यह बहस केवल वैचारिक नहीं, बल्कि व्यवहारिक और वैश्विक प्रभावों से जुड़ी हुई है,जिसमें युद्ध,शांति,कूटनीति और प्रतिष्ठित पुरस्कार जैसे नोबेल पीस प्राइज भी शामिल हैं।ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका फर्स्ट नीति ने वैश्विक राजनीति में एक नई आक्रामकता और अनिश्चितता को जन्म दिया। टैरिफ युद्ध, आर्थिक प्रतिबंध, और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर दबाव ये सभी संकेत देते हैं कि अमेरिका अब केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि नियंत्रण कीभूमिका में आना चाहता है। यूनाइटेड स्टेट्स द्वारा युक्रेन को समर्थन देना, फिर रूस के साथ रणनीतिक संतुलन बनाना, यह दर्शाता है कि नीतियां अब स्थायी नहीं बल्कि परिस्थितिजन्य हो चुकी हैं।यह टैलेंट नहीं बल्कि ताकत का उपयोग अधिक प्रतीत होता है।मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव विशेषकर ईरान , इजराइल और खाड़ी क्षेत्र में दुनियाँ को एक नए ऊर्जा संकट की ओर धकेल रहे हैं। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि स्ट्रैट ऑफ़ होर्मूज़ जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों परनियंत्रण की राजनीति यह दर्शाती है कि ऊर्जा केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामरिक हथियार बन चुकी है। ट्रंप द्वारा स्ट्रेट ऑफ ट्रंप कह देना भले ही एक मजाकिया भूल हो,लेकिन यह उनके आत्मविश्वास और शक्ति-केंद्रित मानसिकता को उजागर करता है।नोबेल कमिटी द्वारा दिया जाने वाला नोबेल शांति पुरस्कार हमेशा से वैश्विक शांति और मानवता के लिए योगदान का प्रतीक रहा है। लेकिन जब कोई शक्तिशाली नेता यह कहता है कि अगर मुझे यह पुरस्कार नहीं मिला तो किसी को नहीं मिलना चाहिए,तो यह पुरस्कार की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति नें फ्लोरिडा के मियामी शहर में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान दिए गए भाषण में ट्रंप ने ईरान को लेकर तीखी टिप्पणी की और साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की।अपने संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है और उसे जल्द ही एक डील करनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को गलती से स्ट्रेट ऑफ ट्रंप कह दिया। हालांकि तुरंत ही बात सुधारते हुए इसे होर्मुज बताया और मजाकिया अंदाज में कहा कि यह एक भयानक गलती थी,ट्रंप का यह बयान ताकत का टैलेंट का स्पष्ट उदाहरण है, जहां शक्ति के आधार पर सम्मान प्राप्त करने की इच्छा दिखाई देती है। 2025 में मारिया कोरिना मचाड़ो को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना यह दर्शाता है कि टैलेंट का अर्थ केवल शक्ति या प्रभाव नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़ा होना है। वेनेजुएला जैसे देश में विपक्ष की आवाज बनना और शांति के लिए संघर्ष करना एक सच्चे टैलेंट का उदाहरण है, जो बिना किसी सैन्य या आर्थिक शक्ति के भी वैश्विक पहचान प्राप्त कर सकता है।
साथियों बात अगर हम टैलेंट बनाम ताकत मूलभूत अंतर को समझने की करें तो टैलेंट एक व्यक्तिगत गुण है यह ज्ञान, अनुभव,संवेदनशीलता और नैतिकता का मिश्रण है। इसके विपरीत ताकत बाहरी होती है, सैन्य, आर्थिक या राजनीतिक। जब टैलेंट के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं, तो वे दीर्घकालिक और संतुलित होते हैं। लेकिन जब ताकत के आधार पर निर्णय होते हैं, तो वे तात्कालिक और अस्थिर होते हैं। आज की वैश्विक राजनीति में यही संघर्ष स्पष्ट तथा सटीक रूप से दिखाई देता है।
साथियों बात अगर हम शांति का दावा बनाम युद्ध की वास्तविकता को समझने की करें तो,ट्रंप द्वारा खुद को पीसमेकर बताना और आठ युद्धों को रोकने का दावा करना,जबकि मध्य पूर्व में लगातार हिंसा बढ़ रही है, यह एक गंभीर विरोधाभास है। हजारों लोगों की मौत,सैनिकों की हानि और क्षेत्रीय अस्थिरता यह संकेत देती है कि शांति केवल भाषणों में है,जमीन पर नहीं। यह ताकत का टैलेंट है,जहां शब्दों से छवि बनाई जाती है, लेकिन वास्तविकता अलग होती है।क्यूबा, ईरान और वैश्विक नियंत्रण की रणनीति को पूरी दुनियाँ देख रही है,ट्रंप द्वारा क्यूब को अगला निशाना बताना और ईरान पर दबाव बनाना यह दर्शाता है कि अमेरिका की रणनीति केवल रक्षा नहीं, बल्कि विस्तार और नियंत्रण की है। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी जैसे दावे और सैन्य कार्रवाइयां यह संकेत देती हैं कि वैश्विक राजनीति में अब संवाद की जगह शक्ति ने सटीक रूप से ले ली है।
साथियों बात अगर हम दोहरे मानदंड और बदलती कूटनीति को समझने की करें तो,ट्रंप की नीतियों में एक स्पष्ट विरोधा भास दिखाई देता है,कभी रूस के खिलाफ, कभी उसके साथ;कभी यूक्रेन के समर्थन में, तो कभी उस पर दबाव। इसी तरह वेनेज़ूएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी, पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ कूटनीतिक मेलजोल, और इंडिया पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव ये सभी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि वैश्विक राजनीति अब सिद्धांतों पर नहीं, बल्कि हितों पर आधारित है।
साथियों बात अगर हम जनता का असंतोष: लोकतंत्र बनाम नेतृत्व का अहंकार को समझने की करें तो अमेरिका में लाखों लोगों का सड़कों पर उतरना यह संकेत देता है कि लोकतंत्र में जनता की भूमिका अब भी महत्वपूर्ण है। लगभग 90 लाख लोगों का विरोध प्रदर्शन केवल नीतियों के खिलाफ नहीं, बल्कि नेतृत्व शैली के खिलाफ भी था। जब जनता अपने ही नेता की विदेश नीति और आक्रामक रवैये से असहमत होती है, तो यह “ताकत” की सीमाओं को उजागर करता है। लोकतंत्र में “टैलेंट” का अर्थ केवल निर्णय लेने की क्षमता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को बनाए रखना भी है।
साथियों बात अगर हम वैश्विक संदेश और भविष्य की दिशा को समझने की करें तो,आज की दुनियाँ के लिए सबसे बड़ा सबक यह है कि शक्ति का उपयोग सीमित और जिम्मेदार होना चाहिए। यदि ताकत का टैलेंट हावी हो गया, तो वैश्विक अस्थिरता बढ़ेगी।लेकिन यदि टैलेंट की ताकत को प्राथमिकता दी गई, तो शांति, सहयोग और विकास संभव है। नोबेल शांति पुरस्कार जैसे सम्मान इस दिशा में मार्गदर्शन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें राजनीति से दूर रखा जाए।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि संतुलन ही समाधान है,यह स्पष्ट है कि न तो केवल टैलेंट पर्याप्त है और न ही केवल ताकत। एक सफल और प्रभावी वैश्विक नेतृत्व के लिए दोनों का संतुलन आवश्यक है। लेकिन जब ताकत टैलेंट पर हावी हो जाती है, तो वह दादागिरी बन जाती है। ट्रंप का दौर इसी द्वंद्व का प्रतीक है, जो दुनिया को यह सोचने पर मजबूर करता है कि भविष्य किस दिशा में जाएगा टैलेंट की ताकत या ताकत का टैलेंट। मेरे द्वारा लिखित यह वैचारिक लेख केवल एक विश्लेषण नहीं,बल्कि एक चेतावनी भी है कि यदि वैश्विक राजनीति में संतुलन नहीं बना, तो आने वाले समय में संघर्ष और अस्थिरता और अधिक बढ़ सकती है।

kishan2 2
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यम सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

स्वस्थ भारत के निर्माण का मूल मंत्र:टिकाऊ जीवन शैली की ओर लौटें युवाओं में बढ़ते फास्ट फूड के प्रचलन से...

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
3

भारतीय न्यायिक इतिहास में महिलाओं के अवैतनिक घरेलू श्रम को कानूनी, आर्थिक और सामाजिक मान्यता देने वाला एक मील का...

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
3

गुणवत्ता,चेतना आती है तो दृष्टिकोण में स्पष्टता,इच्छाओं का सही प्रबंधन कर संतुष्टि से खुशियों के द्वार खुलते हैं सादा जीवन...

दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 ड्राफ्ट : 27 जुलाई 2026 तक सुझाव आमंत्रित- भारत के प्रसारण क्षेत्र में डिजिटल युग के अनुरूप नियामक क्रांति की ओर एक बड़ा कदम

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
8

नया मसौदा दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 एक ऐसे नियामक मॉडल की ओर बढ़ता है जो तकनीकी...

भारत की सड़कों पर ट्रैफ़िक कानून बनाम लापरवाही- क़्या ट्रैफिक कानून हार रहा है?पैसा, पहुंच,पहचान,दबंगई जीत रही है? -लोकतंत्र,जनसंख्या और ट्रैफिक अनुशासन का गहन विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है।...

आओ रब दा शुकराना अदा करें हर हाल में ख़ुश रहें

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

जीवन की छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी ढूंढकर ख़ुशी का आनंद लेकर ख़ुश रहें विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक पल ढूंढकर...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.