अयोध्या। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र कुमार उपाध्याय की माता जी का निधन हो गया वह लगभग 85 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रेस क्लव अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने शोक ब्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पत्रकारिता जगत क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। शोक संतप्त परिवार के प्रति लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। पत्रकार आचार्य स्कंददास ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा अयोध्या मीडिया परिवार महेंद्र कुमार उपाध्याय के साथ खड़ा है l ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
श्रीराम चिकित्सालय में चिकित्सा विभाग व पुराने मेडिकल वार्ड का जीर्णोद्धार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया लोकार्पण
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।...