चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली | मोबाइल: +91 – 9540156885

बेसहारा बुजुर्गों की सेवा से लेकर गरीब बच्चों की शिक्षा तक, संस्थान ने गिनाईं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सेवाएं
नई दिल्ली। सर्व समाज, सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित शांति जन कल्याण संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों, अतिथियों, समाजसेवियों तथा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती सुनीता भूषण, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पासवान तथा युवा अध्यक्ष श्री मनजीत सिंह भूषण के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षणदाता पूजनीय गुरु जी अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 श्री जगत गुरु जी संपूर्णानंद चिदकाशी जी महाराज तथा अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर डॉ. श्री राजेसानंद पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कांत शर्मा, रोटरी क्लब की सेक्रेट्री श्रीमती मीनू शर्मा, श्री संजय शर्मा, घुमन्तू बोर्ड के दावेदार श्री नरेश मलिकत, हेल्थ कोच श्रीमती ऋतु शर्मा, समाजसेवक श्री सचिन गुप्ता सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती सुनीता भूषण का उपहार देकर अभिनंदन किया।
बुजुर्गों का सम्मान, सेवा कार्यों की दी जानकारी
समारोह के दौरान संस्थान में रह रहे बुजुर्गों का भी सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों को संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी गई। संस्थान की ओर से भविष्य में बड़ा और भव्य आश्रम बनाने का दृढ़ संकल्प भी व्यक्त किया गया।
बच्चों की शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
संस्थान ने बच्चों की शिक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की जानकारी दी। बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता का निःशुल्क अध्ययन कराया जाएगा। वहीं कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए पटेल नगर में निःशुल्क ट्यूशन शुरू करने की योजना बताई गई।
पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को तुलसी के पौधे आशीर्वाद स्वरूप वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इन क्षेत्रों में सेवा कर रहा संस्थान
शांति जन कल्याण संस्थान की ओर से प्रेस नोट में बताया गया कि संस्था विभिन्न सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य कर रही है, जिनमें—
- बेसहारा बुजुर्गों की सेवा
- गरीब बच्चों की पढ़ाई
- घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में सेवा एवं सहयोग
- नशामुक्त भारत अभियान
- गऊ सेवा एवं रक्षा
- पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता
संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती सुनीता भूषण ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने तथा भविष्य में आश्रम को और व्यापक स्वरूप देने के संकल्प की जानकारी दी।
संपर्क: श्रीमती सुनीता भूषण, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालिका, शांति जन कल्याण संस्थान
पता: शांति धाम आश्रम, डेरा बाबा धूनी दास, यमुना किनारा, मजनू का टीला गुरुद्वारा, दिल्ली
मोबाइल: +91-9821958768, +91-9315514056
ईमेल: sunitabhushan67@gmail.com
वेबसाइट: www.shantijankalyansanstha.in

