महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के प्रथम शहादत दिवस पर गुरुवार को अयोध्या और रायबरेली में विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। अयोध्या के मंगलम गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर आयोजित कर 30 युवाओं ने रक्तदान किया, वहीं रायबरेली में शहीद के नाम पर पार्क का नामकरण एवं उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके अलावा बड़ी छावनी और नवीन मंडी गेट पर भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
मंगलम गेस्ट हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद के चचेरे भाई अनुराग त्रिपाठी की ओर से किया गया। इस शिविर में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के सहयोग तथा जिला चिकित्सालय अयोध्या की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर का शुभारंभ शहीद के पिता जंगबहादुर तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर किया। उनके इस कदम से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अमल गुप्ता, परमानंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद शशांक तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह शहीद शशांक तिवारी के परिवार से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना रक्त बहाते हैं और रक्तदान भी मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने कहा कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी है और ऐसे रक्तदान शिविर मरीजों के लिए बेहद मददगार साबित होते हैं।
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में अतुल यादव, सचिन शुक्ला, कुशल दूबे, रवि पांडेय, निखिल श्रीवास्तव, रितेश कुमार, दीपांशु शुक्ला, नितिन , सोमिल जायसवाल, शिव बहादुर, आलोक कुमार, संतोष प्रताप सिंह, आकाश कुमार, उपेंद्र शुक्ला, सुमित, दीपक पांडेय, आयुष, मुकेश तिवारी, मनीष उपाध्याय, प्रतीक तिवारी, रजनीश पांडेय सहित अन्य युवा शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रविंद्र कुमार महतो बने ICCSTWE के झारखंड राज्य महासचिव नियुक्त
अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला उद्यमिता और सामाजिक सशक्तिकरण को मिलेगा नया नेतृत्व गिरिडीह/नई दिल्ली। भारतीय वाणिज्य मंडल अनुसूचित जाति, अनुसूचित...