महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रुदौली में भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रेलर में टकराई,दो घायल,राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रौजागाँव ओवर ब्रिज पर सुबह करीब 6 बजे उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब डबल डेकर बस ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर सुरेश कुमार (सोहागपुर, मथुरा) और खलासी बृजेश कुमार (नगला भवानी,मैनपुरी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर किया गया।रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रुदौली संजय मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हादसे का कारण बस द्वारा पीछे से टक्कर बताया।
जच्चा बच्चा मौत के मामले में एसीएमओ ने हॉस्पिटल में मारा छापा
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्याडॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत का मामला, एसीएमओ डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल...