अयोध्या: अयोध्या की पावन नगरी में अब जमीन के कथित फर्जीवाड़े को लेकर बड़ा विस्फोट हुआ है। रामनगरी में फर्जी कागजात तैयार कर जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कराने के आरोपों ने प्रशासनिक और धार्मिक गलियारों में सनसनी फैला दी है, मामला इतना गंभीर हो गया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यानी सीजेएम कोर्ट को सीधे हस्तक्षेप करना पड़ा।
कोर्ट के आदेश के बाद थाना कोतवाली नगर में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बताया जा रहा है कि इस हाईप्रोफाइल मामले में उमाशंकर दास निवासी बेलवा खुर्द बस्ती, गौरीशंकर दास निवासी बेलवा खुर्द बस्ती, शिवम गुप्ता उर्फ राधे भोजनालय निवासी नया घाट और कुंदन अवस्थी निवासी लक्ष्मण घाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, आरोप है कि सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन का कथित फर्जी एग्रीमेंट कराया गया।
दावा किया जा रहा है कि पूरा खेल करोड़ों की संपत्ति को कब्जाने की नीयत से रचा गया था।
जैसे ही मामला कोर्ट पहुंचा, अदालत ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए।
रामनगरी में यह मामला अब चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुका है। नया घाट स्थित राधे भोजनालय से जुड़े नाम के सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे कौन लोग हैं और इस नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह ने अदालत में जोरदार पैरवी की। कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर सीजेएम कोर्ट ने साफ संकेत दिए कि मामले की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ कुछ लोगों का खेल था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है? क्या फर्जी कागजात के जरिए पहले भी जमीनों का खेल खेला गया?
और क्या जांच के दौरान कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं?
उधर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। कोतवाली नगर पुलिस अब पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई है। दस्तावेजों की जांच, एग्रीमेंट की पड़ताल और आरोपियों की भूमिका को खंगाला जा रहा है।
रामनगरी अयोध्या में इस केस ने अब बड़ा कानूनी और सामाजिक रूप ले लिया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल शहर में एक ही चर्चा है, आखिर करोड़ों की जमीन के इस खेल का असली मास्टरमाइंड कौन है?
बारात घर का विधायक ने किया लोकार्पण
महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। पलिया शाहबदी में नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण रविवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर एवं...