महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राम मन्दिर में विराजमान बाल स्वरूप रामलला के भोग में हुआ बदलाव। अब रामलला के दैनिक में भोग में चने का सत्तू,छाछ और ठंडी तासीर वाले मौसमी फलों को किया जा रहा है शामिल। भोग में खीरा, ककड़ी,तरबूज,खरबूजा और संतरे के रस का उपयोग किया गया शुरू। बढ़ती गर्मी को देखते हुए गर्भ ग्रह में तापमान नियंत्रित रखने के लिए की गई है विशेष व्यवस्थाएं।
